फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ पड़ा मंहगा, नौ लोग गिरफ्तार, अन्य की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाने के बिंद्राबाजार के रहने वाले अमर सिंह के घर में गुरुवार की रात हुई चोरी से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को बगल में स्थित शराब की दुकान में तोड़फोड़ किया। इस मामले में सेल्समैन ने थाने में तहरीर देकर हजारों रुपये मूल्य की देशी, अंग्रेजी और बीयर लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नौ लोगों को नामजद और 12 अज्ञात को आरोपित किया। पुलिस केस दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार कर ली। इसमें अमर सिंह के परिवारवाले भी शामिल हैं। गंभीरपुर थाना प्रभारी निहाल नंदन राय के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में कृष्ण कुमार सिंह, विष्णु कुमार, बालचंद सरोज, अवधेश सिंह, दिनदयाल सिंह, प्रेम सरोज, शिवलोचन सरोज, दीपक सरोज का नाम शामिल है। बिंद्राबाजार निवासी अमर सिंह के घर में गुरुवार की रात हुई चोरी की घटना के बाद आक्रोशित लोग शुक्रवार की सुबह शराब की दुकान पर धावा बोलते हुए ़तोड़फोड़ किया। घटना के संबंध में तहबरपुर थाने के इनारेपुर गांव निवासी सेल्समैन रामप्यारे यादव ने इन नौ लोगों को नामजद और 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका आरोप है कि आरोपी दुकान से 148560 रुपये की 22 पेटी अंग्रेजी शराब, 76050 रुपये की 26 पेटी देशी और 92500 रुपये की 35 पेटी बीयर, मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें