फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी इंद्राज निरस्त, ग्राम सभा के खाते में दर्ज हुई भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र में फर्जी इंद्राज के सहारे ग्राम सभा की जमीनों पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ एसडीएम निजामाबाद काफी सख्त हो गए हैं। ऐसे ही तीन मामलों में उन्होंने फर्जी इंद्राज को निरस्त कर उक्त भूमि को ग्रामसभा के पशुचर, पोखरी और नदी के खाते में दर्ज करने का निर्देश दिया है। एसडीएम निजामाबाद द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई जांच में लगभग 15 बीघा सरकारी जमीन पर कई ग्राम सभाओं पर अभिलेखों में हेराफेरी कर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया। तहसील के कोहड़ोरा गांव में 0.273 हेक्टेयर, शिवराजपुर में 1.008 हेक्टेयर, जगदीशपुर में 0.603 हेक्टेयर, फरिहा में 0.775 हेक्टेयर और ग्राम चक मुनव्वर में 0.202 हेक्टेयर भूमि की जांच में दर्ज इंद्राज फर्जी पाए गए। इस पर एसडीएम ने फर्जी इंद्राज को निरस्त करके उसे ग्रामसभा के पशुचर, पोखरी और नदी के खाते में दर्ज किया। एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उनके संज्ञान में ग्राम सभा की भूमि पर फर्जी इंद्राज का प्रकरण संज्ञान में आता है। तो वह अभिलेख के साथ उनके कार्यालय में उनसे संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें