फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों की फायरिंग में युवक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव स्थित पोखरी के पास मनबढ़ों द्वारा की गई फायरिंग में गोली का छर्रा लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाबत घायल के भाई ने चार के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। अशरफपुर गांव निवासी 42 वर्षीय वकार पुत्र गयासुद्दीन शनिवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे अपने मित्र जावेद के साथ गांव स्थित पोखरे पर गया हुआ था। इसी पोखरे को लेकर वकार के मित्र हकीम का गांव के ही शहनवाज, सरफराज और सलीम आदि से कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि पोखरी पर वकार के पहुंचते ही इन लोगों ने फायरिंग कर दी और छर्रा वकार के हाथ और पैर में लगा। इसके पश्चात हमलावर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 100 टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाबात वकार के भाई अयाज ने जीयनपुर कोतवाली में शाहनवाज, सरफराज पुत्रगण सेराज, सलीम पुत्र अंसार और जमशेद पुत्र मोवीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं सीओ सगप़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि जांच चल रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें