फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब लड़की गभर्वती हो गई तो छोड़ दिया। परिजनों को इस बात की जानकारी होने पर पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मिली और न्याय की गुहार लगायी। एसपी को दिए पत्रक में पीड़िता ने आरोप लगाया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाले युवक की उसके गांव में ही रिश्तेदारी है, जहां वह अक्सर ही आया करता था। इसी दौरान युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। युवती जब गर्भवती हो गई और युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने एबार्शन कराने और शादी कहीं और करने की बात कही। इसके बाद युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवती को लेकर 12 अप्रैल 2018 को गंभीरपुर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। युवती के पिता ने बताया कि अब युवक दूसरी जगह शादी करने वाला है, इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें