आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव निवासी एक व्यक्ति विदेश में जाकर बस गया है। उसका पड़ोसियों से भूमि को लेकर कुछ विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर मनबढ़ उसे जानमाल की धमकी दे रहे है। एनआरआई सोमवार को एसपी से मिला और पत्रक सौंप कर जानमाल रक्षा की गुहार लगायी।
लाहीडीह गांव निवासी इजहार अहमद पुत्र नूर मोहम्मद एनआरआई है। वर्तमान में वह अबुधाबी में व्यवसाय करता है। रमजान और ईद परिजनों के साथ मनाने के लिए इन दिनों गांव आया हुआ है। गांव पर भूमि के टुकड़े को लेकर उसका पड़ोसियों से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में है। 1 जून को फूलपुर कोतवाली के दो सिपाही उसी भूमि सेे संबंधित न्यायालय की नोटिस लेकर पड़ोसी के घर पहुंचे । इसके बाद रात में लगभग दस बजे पड़ोसी दिलशेर अपने लड़कों गुफरान, रहमान और सालिम पुत्र बदरूद्दीन के साथ घर आ गए। इन लोगों ने इजहार से कोर्ट में चल रहे मुकदमे को वापस लेने को कहा और ऐसा न करने पर जानमाल की धमकी दी। डरे-सहमे इजहार ने सोमवार को एसपी से मिल कर पत्रक सौंपा। एसपी ने उसे फूलपुर कोतवाली जाकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा साथ ही उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।