लाटघाट(आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर भोपतपुर गांव में सरजू नदी के किनारे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर मेें रखी प्रतिमाएं शुक्रवार की रात कुछ शरारतीतत्वों ने तोड़कर बाहर फेंक दिया। जिससे कुछ प्रतिमाएं खंडित हो गई। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमाओं को मंदिर में वापस रखवा दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि गांव वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। इसलिए प्रतिमाओं को मंदिर में वापस रखवा दिया गया। जो खंडित हुई हैं। उनके स्थान पर नई प्रतिमाएं रखवाने का आश्वासन दिया गया है। गांव का माहौल बिलकुल शांत है।