फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी के विरोध पर महिला, युवती और किशोरी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार, गंभीरपुर और तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला, युवती और किशोरी ने शनिवार को संबंधित थाने में छेड़खानी के विरोध करने पर पिटाई करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के दस लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर लिया है। रौनापार थाने में केस दर्ज कराने वाली युवती ने गांव के पतिराम यादव सहित दो लोगों को आरोपित किया है। उसका आरोप है कि तीन मार्च की शाम वह कहीं जा रही थी। रास्ते में आरोपी उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर पीटकर भाग गए। इसी क्रम में गंभीरपुर थाने में केस दर्ज कराने वाली महिला ने गांव के नीरज पुत्र विजय सहित चार लोगों को आरोपित किया है। महिला का आरोप है कि दो मार्च की शाम आरोपी घर में घुसकर उसकी भतीजी को रंग लगाते हुए छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर पीटकर भाग गए। इसी क्रम में तरवां थाने में केस दर्ज कराने वाली किशोरी ने गांव के प्रवेश यादव सहित चार लोगों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि दो मार्च की शाम आरोपी अबीर लगाने के बहाने छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारपीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें