फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को महिला ने पेड़ में बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में घुसे युवक को महिला ने पकड़ लिया। उसके शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग पहुंच गए। लोगों की मदद से महिला ने युवक को नीम के पेड़ में बांधकर पीटा। दूसरे दिन रविवार की सुबह उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार रौनापार थाना क्षेत्र के ब्रह्मौली गांव का निवासी है। वह शनिवार की रात अपने बगल वाले गांव की रहने वाली एक महिला के घर में घुस गया। महिला घर में अकेली थी। उसके परिवार के लोग कहीं बाहर गए थे। आहट मिलने पर महिला शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और संतोष को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि संतोष का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें