फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बाबू की खजुरी गांव में स्थित एक पोखरे में रविवार को छठ पूजा के लिए बेदी बनाते समय पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पंचनामा भरकर दोनों की लाश को परिवारवालों को सौंप दिया। घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। ेंहनगर थाना क्षेत्र के बाबू की खजुरी गांव निवासी अमित पटेल (14) पुत्र राधेश्याम और चंचल पांडेय (13) पुत्र चंदन पांडेय दोनों पड़ोसी थी। अमित कक्षा आठ में पढ़ता था। जबकि चंचल कक्षा सात में पढ़ रहा था। अमित पटेल दो भाईयों में बड़ा था। जबकि चंचल इकलौता पुत्र था। रविवार को दोनों किशोर छठ पूजा के लिए बेदी बनाने गांव के पश्चिम तरफ स्थित पोखरे पर पहुंच गए। बेदी बनाने के बाद पोखरे में नहाने लगे। दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर इन दोनों बच्चों पर पड़ी तो ग्रामीणों ने दोनों को पानी से बाहर निकलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर में भर्ती कराया। लेकिन वहां कोई डाक्टर न होने की वजह से इलाज नहीं हो सका। सीएमओ से शिकायत करने पर काफी देर बाद अस्पताल में डाक्टर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घरवालों के कहने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें