आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी ममता प्रजापति पत्नी श्यामराज गुरुवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आरोप है कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव निवासी विरेंद्र यादव उर्फ डब्लू, मेवालाल यादव, विस्सु यादव, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खानगहबहरामपुर गांव निवासी जितेंद्र चौरसिया और सरल चौरसिया उसकी जमीन का फर्जी तरीके से एग्रीमेंट बनाकर उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इस संबंध में ममता ने जीयनपुर कोतवाली में इन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस केस दर्ज करने के बाद मौन साध गई है। पुलिस की निष्क्रियता का परिणाम है कि आरोपीगण उसे तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं।