आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के वसारपुर रेलवे क्रासिंग मोहल्ला निवासी भानुमती पत्नी नागेंद्र सरोज ने सोमवार को थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे उसके घर पर दो युवक पहुंचे और आभूषण साफ करने की बात कही। भानुमती ने उन्हें 50 हजार रुपये के आभूषण दिए। दोनों युवक एक डिब्बे में गरम पानी भरकर उसमें आभूषण रख दिए और महिला से आधे घंटे बाद डिब्बा खोलने की बात कहकर चले गए। ठगों के जाने के बाद महिला ने डिब्बा खोला तो आभूषण गायब मिले। सीओ नगर संतोष सिंह ने बताया कि जांच की जो रही है।