लाटघाट (ब्यूरो)। रौनापार थाना क्षेत्र के चक्की हाजीपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने बुधवार को थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें क्षेत्र के फकरुद्दीन, खालिद और जाकिर को आरोपित किया है। सुरेंद्र यादव का आरोप है कि आरोपीगण उसका पासपोर्ट बनवाने और विदेश भेजने के नाम पर एक वर्ष पूर्व उससे 7.15 लाख रुपये लिया, लेकिन विदेश नहीं भेज सके। अब रुपये मांगने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं।