फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम का घेराव, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार के पास स्थित एक नर्सिंग होम का शनिवार को घेराव कर ग्रामीणों ने डाक्टर और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की संख्या अधिक होने की वजह से करीब दो घंटे तक लालगंज-तरवां मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। हंगामे की सूचना पर कोतवाल देवगांव मौके पर पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद हंगामा शांत कराया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव निवासी रीता देवी (25) पत्नी महेश राम को प्रसव पीड़ा होने पर 18 मार्च को परिवार के लोगों ने पल्हना बाजार के पास स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डाक्टर ने ऑपरेशन से बच्ची की डिलेवरी कराई जबकि अत्यधिक रक्तस्राव होने से रीता की तबियत खराब हो गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर डाक्टर ने रीता को लालगंज बाजार में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से भी कोई राहत न मिलने पर उसे वाराणसी के निजी अस्पताल में ले गया। जहां 21 मार्च की रात रीता की मौत हो गई। 22 को रीता का अंतिम संस्कार कर 23 मार्च की सुबह करीब दस बजे उसके घर और गांव के तमाम लोग पल्हना बाजार स्थित नर्सिंग होम पहुंचकर घेराव कर लिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान तरवां-लालगंज मुख्य मार्ग पर यातायात ठप हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल देवगांव मौके पर पहुंचे। दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद मामला शांत करा दिया। कोतवाल देवगांव सुनील चंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें