फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा लदी पिकअप लेकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार पुलिया के पास शनिवार की शाम जीयनपुर की तरफ मुर्गा लादकर जा रही पिकअप को बदमाश लेकर फरार हो गए। पीड़ित मंटू कुमार यादव पुत्र योगेंद्र यादव निवासी सहुली थाना हुसैनगंज जिला सिवान बिहार का रहने वाला है। वह गांव के ही सरल साहू की पिकअप लेकर मुर्गा लेने के लिए अपने साथियों के साथ आया था। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे जो मुबारकपुर कस्बे के समीप के किसी गांव से 18 क्विंटल मुर्गा लादकर वापस बिहार जाने के लिए निकले थे। मुबारकपुर पुल पार करने के बाद बोलेरो गाड़ी सवार तीन लोगों ने पीछे से ओवरटेक कर पिकअप के आगे लाकर खड़ी कर दी। जबरदस्ती पिकअप पर लदा मुर्गा ले लिया। पिकअप चालक और दोनों अन्य युवकों को एक घंटे तक साथ में लेकर घुमाते रहे। उसके बाद के आजमगढ़ शहर के पूर्व कहीं छोड़ दिया। थाना क्षेत्र विवाद के बाद सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव निर्देश पर चालक मंटू यादव ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। कोतवाल देवानन्द ने कहा कि मामला संदिगध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें