फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट न लाने पर छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के पहाड़पुर मुहल्ले में स्थित शिब्ली कालेज के छात्र को मंगलवार की दोपहर सिगरेट न लाने पर साथी छात्रों ने लात, घूसा और तमंचे की बट से हमलाकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने तहरीर देकर शहर कोतवाली में पांच मनबढ़ों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल छात्र मो. ताहीर पुत्र जावेद शहर के रहमतनगर मुहल्ले का निवासी है। वह पहाड़पुर मुहल्ले में स्थित शिब्ली कालेज में पढ़ता है। उसने तहरीर देकर शहर कोतवाली में शहर के सीताराम मुहल्ला निवासी गोलू उर्फ जीशान पुत्र शब्बीर सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार की दोपहर वह कालेज में मौजूद था। इस दौरान गोलू ने मो. ताहीर से सिगरेट खरीदकर लाने को कहा जिस पर मो. ताहीर ने इंकार कर दिया। ताहीर के इस बात से नाराज होकर मनबढ़ों ने उसे लात, घूसों और तमंचे की बट से घायल कर दिया। घटना के समय मौजूद छात्रों ने बीच बचावकर घायल ताहीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा। शहर कोतवाल विनय मिश्र ने बताया कि घायल छात्र मो. ताहीर की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें