आजमगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने एक दर्जन अपराधियों पर संबंधित थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर की धारा में पाबंद करा दिया। जिन बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। उन पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं का मुकदमा दर्ज है। बाहर से लेकर जेल के अंदर तक कई बदमाशों का सिक्का चलता है। एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी की रिपोर्ट पर थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव निवासी आकृति उर्फ सचिन पांडेय, झिसूपुर गांव निवासी राहुल यादव, पैड़िया गांव निवासी विक्की उर्फ विजय सिंह, भुवराजपुर निवासी सुजीत तिवारी और अतरौलिया के रहने वाले अकबर अली का नाम शामिल है। गैंगेस्टर के तहत निरुद्ध किए जाने वाले बदमाशों में आकृति उर्फ सचिन पांडेय का जेल के अंदर और बाहर सिक्का चलता है। जेल के भीतर मोबाइल चलाने के मामले में जल्द ही उसे गोरखपुर जेल में शिफ्ट करा दिया गया है। जबकि अन्य बदमाशों द्वारा अहरौला बाजार निवासी दुकानदार नाटे मोदनवाल की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिए थे। उसी आरोप में सलाखों के पीछे हैं। इसीक्रम में प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अमरदीप उर्फ लोलाड और मंझारी गांव निवासी रवि यादव का नाम शामिल है। इसीक्रम में प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह द्वारा जिन बदमाशों पर गैंगेस्टर लगवाया गया है। उसमें थाना क्षेत्र के कोइलारी बुजुर्ग गांव निवासी सुल्लूर उर्फ शाहीदजमा, जैनुलआब्दीन, भुल्लूर उर्फ बदरुज्जमा, गुड्डू और फहीम का नाम शामिल है।