फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद होगी मदरसा निजाय जाफरी की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के बेटे की ओर से कक्षा दो की छात्रा के साथ रेप करने की घटना के बाद ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। मदरसे की मान्यता रद्द करने के लिए रिपोर्ट भेजने और बच्चों को बगल के स्कूल में दाखिला कराने की बात कही। थाना क्षेत्र के देवईत गांव स्थित एमएन जाफरी पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा के साथ रेप के बाद छात्राओं की ओर से इस विद्यालय में पढ़ने से इंकार करने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकस सिंह ने मंगलवार को स्कूल की जांच के लिए पहुंचे। छात्रा के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। मौके पर एकत्रित बच्चों और अभिभावकों के बयान दर्ज किए। बताया कि मदरसा निजाय जाफरी हैदरगंज देवईत के नाम से मान्यता दी गई है। हेराफेरी कर एमएन पब्लिक स्कूल चलाया जा रहा था। इसे कोई मान्यता नहीं दी गई है। विद्यालय बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की बात पर उन्होंने बगल के विद्यालय में नामांकन कराने की बात कही। इस संबंध में बीएसए से वार्ता भी की। बताया कि मदरसे की मान्यता रद्द करने के लिए रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें