फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों का ताला चटका कर लाखों का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार/पल्हना। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात चोरों ने दो मोबाइल दुकान का ताला चटका कर लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी अब्दुल अलीम पुत्र नसीर की मुहम्मदपुर बाजार में मोबाइल की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने दुकान का शटर राड से चाड़ कर अंदर घुस गए और दुकान में रखे 15 हजार नकदी के साथ ही लाखों रुपये के मोबाइल, बैट्री, चार्जर, रिचार्ज कूपन, इनवर्टर-बैट्री आदि उठा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। इसी क्रम में तरवां थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी रामू राजभर पुत्र सोराव राजभर भरथीपुर बाजार में मोबाइल की दुकान करता है। बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान के शटर में बंद ताला को तोड़ कर चोर अंदर घुसे और दुकान में रखे लैपटाप, तीन हजार रुपये नकद, मोबाइल आदि उठा ले गए। दोनों पीड़ितों ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। अंबारी संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय तिघरा के रसोईघर का ताला चटका कर चोर कक्ष में रखे एमडीएम योजना के गेहूं, चावल व सात जोड़ी बच्चों के जूते उठा ले गए। घटना के दौरान गांव की महिलाएं खेत में मौजूद थी। चोरों की आहट होने पर उन्होंने शोर मचाया। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते तब तक चोर सारे सामान समेट कर मौके से फरार हो गए। प्रधानाध्यापिका माया यादव ने घटना के बाबत पुलिस केा तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें