फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में फूंक दी दलित की मड़ई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुरीयाडीह गांव निवासी रीतू पत्नी छोटेलाल राम ने सोमवार को थाने में मारपीट, दहशत, आगजनी के घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के शिवपूजन यादव, सुनील यादव, इंद्रासन यादव, विपुल और इसी थाना क्षेत्र के सोनरी गांव निवासी पवन को आरोपित किया है। पीड़िता के मुताबिक उसके परिवार और शिवपूजन के परिवार के बीच चुनावी रंजिश चलती है। इसको लेकर पूर्व में भी सभी हमलावर हो चुके हैं। 16 सितंबर की देर रात चुनावी रंजिश के चलते ही आरोपी हथियारों से लैस होकर उसके घर धावा बोल दिया। परिवार के जो भी सदस्य जहां मिले उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद दलित बस्ती में दहशत मच गई। घर वालों की पिटाई करने के बाद मनबढ़ों ने रिहाईशी मड़ई में आग लगा दिया। जिससे मड़ई सहित भीतर रखे गए हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। घर वालों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े। भीड़ आते देख आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गंवई राजनीति के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप है। जांच के दौरान पता चला कि तिल का ताड़ बनाया गया है। पुलिस सच का पता लगा रही। जो सही होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें