आजमगढ़। पूर्वांचल विकास आंदोलन तमसा परिवार की तरफ से सोमवार को सीओसिटी इलामारन के दफ्तर में ईमानदारी का परिचय देने वाले सिपाही होमगार्ड को सम्मानित कर दोनों लोगों का उत्साह वर्धन किया। सम्मानित होने वालों में सिपाही भूपेंद्र यादव और होमगार्ड कालिका प्रसाद का नाम शामिल है। यह दोनों लोग डायल 100 में तैनात हैं। चार दिन पूर्व एक व्यक्ति का पर्स सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर मुहल्ले में सड़क पर गिर गया था। जिसे यह दोनों लोग उठा लिए और पीड़ित की पहचान कर उनका पर्स वापस कर दिया। जिसमें सात हजार रुपये आदि कागजात थे। मामला सुर्खियों में आने पर पूर्वांचल विकास आंदोलन तमसा परिवार को इसकी जानकारी हुई तो सोमवार की सीओसिटी इलामारन के दफ्तर में उनकी मौजूदगी में सिपाही और होमगार्ड को सम्मानित किया गया। पूर्वांचल विकास आंदोलन तमसा परिवार के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में शाल, एक पौधा, पेन आदि देकर सम्मानित किया गया। सीओसिटी इलामारन ने बताया कि इस तरह के कार्य से पुलिसवालों का जोश बढ़ता है और ईमानदारी आती है। इस अवसर पर कल्पना सिंह, शरद सिंह, राशिद, संजय निषाद, राहुल सिंह, संतोष सिंह, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।