फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 सिपाहियों के निशाने पर टापटेन के अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपराधियों के गतिविधियों पर और कड़ी नजर रखने के लिए प्रत्येक थानों पर दो-दो सिपाही नियुक्त किए जाएंगे। जिनका प्रमुख काम सिर्फ आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना नहीं होगा बल्कि वे पूरे दिन का ब्यौरा शाम को उच्चाधिकारियों को देंगे। ताकि समय रहते उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। इस योजना का नाम (ईगल क्रिमिनल मॉनिटर) रखा गया है। ईगल क्रिमिनल मॉनिटर योजना के तहत प्रत्येक थानों पर तैनात होने वाले दो-दो सिपाहियों का चयन लगभग पूरा हो चुका है। टीम में शामिल दोनों सिपाहियों को बाइक, हेलमेट दिया जाएगा। जिस थाने पर इन्हें तैनात किया जाएगा। उस थाने के टॉपटेन के अपराधियों की सूची दी जाएगी। यह लोग अपने-अपने क्षेत्र के आपराधियों पर नजर रखते हुए यह भी सूचना देंगे कि कौन सा अपराधी जेल में है। कौन सा जेल के बाहर छूटा है और बाहर आने के बाद वह क्या कर रहा। अपराधियों से पूछताछ कर उनका डोजियर भी तैयार करेंगे। ताकि इनके विरुद्ध कार्रवाई करने में आसानी होगी। ईगल क्रिमिनल मानिटर योजना के तहत तैनात दोनों सिपाहियों से किसी विशेष परिस्थिति में ही कोई अन्य काम लिया जाएगा। अन्यथा इनका प्रमुख कार्य अपराधियों के गतिविधियों पर ही नजर रखना होगा। जिले के 25 थानों पर तैनात होने वाले इन 50 सिपाहियों का चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही इस योजना की शुरूआत कर दी जाएगी। इन सिपाहियों का एक अलग से वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। जिसका संचालन एसपी दफ्तर में डीसीआरबी से होगा। इन सिपाहियों के कामकाज की देखरेख के लिए सीओ सदर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। सिपाहियों का चयन प्रक्रिया लगभग पूरा हो चुकी है। इस कार्य में लगे सिपाहियों को विशेष ट्रेनिंग दिलाने के बाद इनकी तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें