फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की नहर में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के पलिया गांव में स्थित नहर पुल के नीचे गुरुवार की सुबह लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत श्याममिलन (26) पुत्र हरिलाल मेंहनगर थाना क्षेत्र के खुटहन चक खुटहन गांव का निवासी था। एक जनवरी को श्याममिलन बाजार से अपनी मां को दवा लेने के लिए निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में लगे ही थे कि गुरुवार की सुबह श्याममिलन की लाश पलिया गांव में नहर पुल के नीचे पानी में उतराई मिली। श्याममिलन दो भाईयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर प्रेमलाल यादव ने बताया कि श्याममिलन को शराब पीने की लत थी। शक है कि वह बाजार से नशे में धुत होकर घर आते समय पुल पर बैठा और पानी में गिरकर मर गया होगा। हालांकि सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें