फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ और महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट/बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के सपहा पाठक गांव निवासी महिला और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव निवासी अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत महिला सुनीता देवी (24) पत्नी शैलेंद्र रौनापार थाना क्षेत्र के सपहा पाठक गांव की रहने वाली थी। घर वालों के मुताबिक सोमवार की सुबह सुनीता और उसकी सास के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर सुनीता घर के पास मौजूद कमरे के छत पर लगी पाइप के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद सुनीता का देवर घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सुनीता की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई थी। वह एक बच्चे की मां बनी थी। घटना के संबंध में सुनीता की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। इसीक्रम में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव निवासी लक्ष्मीकांत यादव (55) रविवार की रात घर के बगल में स्थित आम के पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सोमवार की सुबह उसकी लाश देख घर वालों को जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। लक्ष्मीकांत चार बेटियों का पिता था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें