फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से निकलवाया खाते से पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहसील लालगंज के ग्राम पंचायत अछिछी गांव निवासी मीना गौड़ ने उसने सोमवार को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में गांव के प्रधान संजय राय पर प्रधानमंत्री आवास का खाते में आया हुआ एक लाख बीस हजार रुपया धोखे से अंगूठा लगाकर निकाल लिए जाने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि मैं निरक्षर हूं। गांव के प्रधान संजय राय ने मेरी पेंशन बनवाने के लिए यूनियन बैंक लालगंज में खाता खुलवाया। मेरी ना जानकारी में प्रधान ने मेरे नाम से प्रधानमंत्री आवास आवंटित करवाया। मेरे खाते से उसने मनरेगा का पैसा निकालने के लिए मुझसे अंगूठा लगवाकर प्रधानमंत्री आवास का मेरे खाते में आया हुआ एक लाख बीस हजार रुपया धोखे से निकाल लिया। जानकारी होने पर जब मैने पैसा मांगा तो मुझे एक भी रुपया नहीं दिया। पीड़िता ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें