सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव में सोमवार की सुबह घरेलू विवाद और पड़ोसी से हैंडपंप के विवाद के चलते दो सगे भाई अपने अन्य मित्रों के साथ मिलकर अपने सगे छोटे भाई बबलू खां की नृशंस हत्या कर दी। जिस वक्त बबलू पीटा जा रहा था। उस समय उसकी पत्नी जूही चीख-चीखकर गांव वालों को बीच बचाव करने के लिए बुला रही थी, लेकिन कोई बचाने नहीं पहुंचा, बल्कि लोग घर के दरवाजे बंद कर लिया। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को क्षेत्र में सिर्फ इसी घटना की चर्चा रही। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बबलू अपने कुछ बदमाश मित्रों के साथ जहां लूट, छीनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वहीं गुजरात प्रदेश के सूरत जिले की पुलिस का वांटेड भी था।
बबलू खां की मौत के दूसरे दिन मंगलवार को सीधा सुल्तानपुर सहित आसपास के गांव में सिर्फ इसी घटना का जिक्र हो रहा था। गांव वालों के मुताबिक बबलू खां जिन मकान में रहता था। वह मकान उसके अन्य दो भाईयों ने बनवाया था, लेकिन बबलू की दबंगई के चलते उसके भाई लल्लन खां और बब्बन खां सहित तीन लोग काफी दिन पूर्व यहां से बाहर चले गए और वहीं पर अपना परिवार लेकर रहते हैं। उक्त मकान में बबलू के अलावा उसका बड़ा भाई बरकात और लुकमान रहते थे। बरकात की शादी नहीं हुई है वह लुकमान के परिवार के साथ रहता है। जबकि बबलू अपने परिवार के साथ अकेला रह रहा था। जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर इनमें विवाद चल रहा था। इसी के चलते खेत भी परती है। बरकात की शादी नहीं हुई थी। वह पड़ोसी मास्टर खालिद के यहां काम करता था। तीन दिन पूर्व हैंडपंप का विवाद आग में घी डालने का काम कर दिया। क्षेत्रवासियों की मानें तो बबलू खां क्षेत्र के कुछ बदमाशों का मित्र था। उनके साथ मिलकर लूट, छीनैती आदि घटनाओं को अंजाम देता था। उसके निशाने पर ज्यादातर हवाला कारोबारी हुआ करते थे। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट भी दर्ज्र थी। लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि बबलू खां गुजरात प्रदेश के सूरत जिले की पुलिस का वांटेड था। वहां से भागने के बाद घर पर रह रहा था। शायद यही कारण रहा कि सोमवार को बबलू की पत्नी के बुलाने पर पड़ोसी उसकी मदद करने की बजाय घर का दरवाजा बंद कर लिया।
0000000
भयभीत पत्नी बच्चों संग चली गई मायके
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव में सोमवार को पति बबलू खां की हत्या हो जाने से भयभीत उसकी पत्नी जूही मंगलवार की सुबह ही बच्चों के साथ मऊ जिले में स्थित अपने मायके चली गई। उसे भय है कि कहीं फरार हत्यारोपी उसकी और बच्चों की भी न हत्या कर दें। उधर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घटना के बाद से ही लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार की शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।
सीधा सुल्तानपुर गांव निवासी बबलू खां की हत्या के पास पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। सोमवार की शाम पीएम होने के बाद जब लाश घर पहुंची तो वहां बबलू के जनाजे को कंधा देने वाला कोई नहीं मिला। नात, रिश्तेदारों ने किसी तरह से रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पत्नी की हत्या के बाद पत्नी जूही इतना भयभीत हो गई है कि उसे शक है कि कहीं हत्यारोपी उसकी और बच्चों की भी हत्या न कर दें। इससे भयभीत होकर जूही अपने बच्चों को लेकर मऊ जिले में स्थित मायके चली गई। घर में ताला बंद है। उधर घटना के बाद से ही इस मामले के चारो आरोपी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए निजामाबाद थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लोकेशन लेने के बाद नात रिश्तेदारों के घर तक छापेमारी कर रही है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार की शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।
000000
अब तक की जांच में बबलू खां की हत्या के पीछे घरेलू विवाद और पड़ोसी से हैंडपंप का विवाद सामने आया है। इसी के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही मुख्य वजह की जानकारी हो सकेगी। पुलिस बबलू का अगला-पिछला रिकार्ड भी खंगाल रही है। - अजय कुमार साहनी, एसपी