फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपी के घर चस्पा हुई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी फरार लूट के आरोपी घर गुरुवार को बरदह थाने की पुलिस कोर्ट द्वारा जारी सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा कराई। साथ ही उसके जल्द हाजिर होने के लिए गांव में डुगडूगी पिटवाई। पुलिस के इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि फरार आरोपी जितेंद्र पुत्र सोचन बरदह थाना क्षेत्र के बिजौली गांव का निवासी है। जितेंद्र के विरुद्ध बरदह थाना सहित अन्य आसपास के थानों में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसमें वह फरार चल रहा है। जितेंद्र की गिरफ्तारी न होने पर उसके विरुद्ध अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत ने सीआरपीसी की धारा 82 के तहत नोटिस जारी की। गुरुवार को एसओ बरदह सुरेशचंद्र अपनी टीम के साथ बिजौली गांव पहुंचे और जितेंद्र के घर नोटिस चस्पा करते हुए उसके जल्द हाजिर होने के लिए डुगडूगी पिटाई। सीओ ने बताया कि यदि निर्धारित अवधि में हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें