फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां । निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव के पास शविवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढा में पलट जाने से दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी ने घटना स्थल के पास सड़क पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही दो दिन के भीतर पालन न होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

मृत प्रेमनरायन (26) मूलरुप से आगरा जिले का रहने वाला था। वह अपने क्षेत्र के कई लोगों के साथ निजामाबाद थाना क्षेत्र के रशिलपुर गांव में स्थित ढाबे के पास डेरा डालकर रहता है। अपने ट्रैक्टर से क्षेत्र में घूमकर पशुओं को खाने के लिए पुआल काटकर उन्हें भूसा बनाने का काम करता था। शनिवार की शाम प्रेमनरायन अपना ट्रैक्टर लेकर सरायमीर की तरफ से डेरा पर लौट रहा था। खुदादादपुर गांव के पास सड़क में गड्डा होने की वजह से उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और दबकर उसकी मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ ठीक उसे समय एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी वहां पहुंच गए। हादसे की वजह सड़क में हुआ गड्ढा की जानकारी होने पर एडीएम प्रशासन ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल गड्ढा दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें