फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकटपुर मामले में पांच नामजद और दर्जनों अज्ञात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के गांव सकटपुर में शुक्रवार रात बच्चों के विवाद में दो समुदायों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों की ओर से पांच लोगों को नामजद करते दर्जनों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में शांति को देखते हुए फोर्स हटा ली गई है।थाना क्षेत्र के गांव सकटपुर में शुक्रवार रात बच्चों के विवाद में समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के घर पर हाथियारों के साथ चढ़ाई कर दी थी। दोनों से हुई मारपीट में एक पक्ष के अनुज, राम आसरे और सुभाष घायल हो गए थे। एक पक्ष की ओर से पांच राउंड फायरिंग भी की गई थी। गांव में सीओ के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया था। कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। शनिवार को दोनों पक्षों की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। एक पक्ष की ओर से सैफ अहमद पुत्र बाबू उल्लाह, शफीक अहमद पुत्र हनीफ, राजाराम पुत्र खुशहाल और दूसरे पक्ष की ओर से सुभाष, संतोष पुत्रगण रामाश्रय को नामजद करते हुए दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ बूढनपुर श्यामनारायण ने बताया पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में शांति है। फोर्स हटा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें