फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार तीन जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाने की पुलिस बुधवार की शाम खरेवां मोड़ के पास से एक बोलेरो में सवार तीन धोखेबाजों को गिरफ्तार किया। यह लोग धोखे से लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकालने का काम करते हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से विभिन्न बैंकों का दस एटीएम कार्ड और करीब ढाई हजार रुपये बरामद हुआ। पुलिस इन तीनों को चालान कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में बरदह थाना क्षेत्र के देहदुआर गांव निवासी अंगद राजभर, इसी थाने के महुजा नेवादा गांव निवासी अमरजीत कुमार राजभर और दीदारगंज थाने के बनगांव निवासी सतीश राजभर का नाम शामिल है। सीओ ने बताया कि एसओ सरायमीर मनोज सिंह और दरोगा राजीव कुमार को बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो पुलिस टीम क्षेत्र के खरेवां मोड़ के पास वाहन चेकिंग करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद एक एटीएम सेंटर के पास संदिग्धाहाल में खड़ी बोलेरो और उसमें सवार तीन अन्य लोगों पर नजर पड़ी। शक के आधार पर पुलिस इन तीनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो इनके पास से विभिन्न बैंकों के दस एटीएम कार्ड और 2569 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इन तीनों ने बताया कि लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकालने का काम करते हैं। घटना को अंजाम देने के लिए घात लगाकर एटीएम सेंटर के पास खड़े थे। अब तक यह लोग आजमगढ़ के अलावा जौनपुर सहित अन्य जिलों में इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अंगद राजभर देश की राजधानी दिल्ली में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के आरोप में जेल जा चुका है। सीओ ने बताया कि यह लोग बोलेरो से घूमकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनसे हुई पूछताछ के दौरान गिरोह के कई अन्य सदस्यों को नाम और पते की जानकारी हुई है। जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें