फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवई में तनावपूर्ण शांति,आरोपियों की हो रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के गोधना गांव में देवी, देवताओं का चित्र फाड़कर उसमें आग लगाकर उसके वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी है। हालांकि गुरुवार की शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली थी। जांच पड़ताल में इन्हें कुछ लोगों द्वारा बहकाने की बात सामने आ रही है। युवकों को बरगलाने वाले के गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही। उधर धार्मिक भावना से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध लोगों में आक्रोश है। हालांकि पुुलिस द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हैं।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए युवाओं को धर्म और जाति के नाम पर बहकाकर उन्माद फैलाया जा रहा है। भारत बंद के दौरान इन्हीं लोगों द्वारा अप्रैल के पहले सप्ताह में सगड़ी तहसील के भीतर और बाहर तोडफ़ोड़ आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसी तरह धर्म परिवर्तन के मामले भी सामने आ रहे हैं। धर्मांतरण का मामला रौनापार, तहबरपुर, देवगांव आदि थाना क्षेत्रों में उजागर हो चुका है। पुलिस ऐसी गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में पवई थाने के गोधना गांव के युवकों को भ्रमित करते हुए लोगों की धार्मिक भावना आहत करने और भड़काने जैसा कृत्य करवा दिया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोधना गांव में हुई घटना का मुख्य मास्टर माइंड कोई और है, जो युवकों को भ्रमित कर इस प्रकार का कृत्य करवाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही। मुख्य साजिशकर्ता के गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें