फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार गड्ढे में गिरी, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (आजमगढ़)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के खुंभादेवरी मोड़ पर मंगलवार की रात अनियंत्रित कार गड्ढे में गिर जाने से कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों का क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। मृत अरुण कुमार सिंह (45) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पश्चिम गांव के निवासी थे। वह मंगलवार को देवगांव कोतवाली के करिया गोपालपुर गांव निवासी शैलेष सिंह (40) के साथ कार में बैठकर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार सोनू (34) चला रहा था। सोने के नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी। यह तीनों लोग निमंत्रण कर रात को ही घर लौट रहे थे। जैसे ही इनकी कार खुंभादेवरी मोड़ पर पहुंची कि अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और इन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराई। जहां डाक्टर ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों का इलाज चल रहा। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें