फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर के जरिए गाड़ी की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर गांव के पास गुरुवार की शाम अंबेडकर नगर जिले के पुलिस महकमे के एक बड़े अधिकारी के वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक शिवम सिंह की मौत हो गई। इसमें मामले में शिवम के भाई की तरफ से तहरीर देकर गाड़ी मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस उक्त नंबर के जरिए अधिकारी के नाम और पते की जानकारी कर रही है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार की शाम तक जानकारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बता दें कि चंडेश्वर गांव निवासी शिवम सिंह बीएससी का छात्र था। वह गुरुवार की शाम इटौरा मोड़ से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही चंडेश्वर गांव के पास पहुंचा कि आजमगढ़ की ओर जा रही पुलिस की अनियंत्रित जीप से उसकी बाइक में टक्कर लगने से शिवम की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस की जीप रुकने की बजाय तेज गति से फरार हो गई। अधिकारी के इस बर्ताव से नाराज होकर लोगों ने गांव के पास आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। घटना के संबंध में शिवम के भाई मनीष ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस दिए गए गाड़ी नंबर के जरिए पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि नंबर के जरिए गाड़ी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें