फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और तहसील प्रशासन पर बाग से जबरन रास्ता बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के बड़ा गांव पूनापार निवासी सेवानिवृत्त अर्ध सैनिक बल के जवान लल्लन प्रसाद सिंह ने सोमवार को जीयनपुर कोतवाली पहुंच आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसने तहसील और पुलिस प्रशासन पर एक हिंदू संगठन के नेता के इशारे पर जबरन उसकी बाग से रास्ता बनाने का आरोप लगाया। लल्लन प्रसाद ने इस संबंध में प्रधानमंत्री, जिलाधिकारी और मानवाधिकार को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लल्लन प्रसाद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को मेरे बाग से जबरन रास्ता निकालने के लिए जबरदस्ती उपजिलाधिकारी सगड़ी के कार्यालय में बुलाकर पंचायत कराई गई। बाद में जेसीबी लगाकर मेरे बिना इजाजत के बाग से रास्ता का निर्माण कराने के लिए खुदाई करा दी गई। इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक हिंदूवादी संगठन के मंत्री के इशारे पर उक्त कार्रवाई की गई। सोमवार को पीड़ित सुबह जीयनपुर कोतवाली मिट्टी का तेल लेकर 15-20 लोगों के साथ पहुंच कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। लेकिन लोगों के समझाने-बुझाने पर वह शांत हुआ। इस दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार सगड़ी, कानूनगों और लेखपाल ने गांव में पहुंच कर पैमाइस कर रास्ता को बनने का आश्वासन दिया और काम को रुकवा दिया। उधर इस पर सेवानिवृत्त फौजी वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें