लाटघाट (आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर भदौरा गांव निवासी शाह आलम पुत्र जमालुद्दीन के होश उस समय फाख्ता हो गए, जब गुरुवार को वह एटीएम से पैसा निकालने के लिए पहुंचे। उन्हें अपने खाते से 45 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। वह भागे-भागे यूनियन बैंक हरैया पहुंचे। उन्होंने खाते के बारे जानकारी की तो पता चला कि 26 जून से 28 जून के बीच उनके खाते से 45 हजार रुपये की आनलाइन खरीदारी की गई है। उन्होंने इस मामले की तहरीर रौनापार थाने पर दी।