फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पलटा, महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी/बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित आटो पलट जाने से दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मृत महिला की पहचान काफी देर बाद खोजते हुए उसके घर वालों ने की। वहीं दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। मृत महिला बेलवासी देवी (50) पत्नी प्रेमचंद चौहान थी। वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघईखास गांव की रहने वाली थी। जबकि घायल अनिरुद्ध (18) पुत्र लक्ष्मी और उसकी मां फूला देवी (40) मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाने के गउवाबारी गांव की रहने वाली है। जबकि आटोरिक्शा चालक सहित अन्य दूसरे घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। यह लोग आटोरिक्शा में बैठकर जीयनपुर से जिला मुख्यालय जा रहे थे। जैसे ही आटोरिक्शा जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव के पास पहुंचा कि आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें आटो में सवार यह पांच लोग दबकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि बेलवासी देवी की मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बेलवासी की लाश मोर्चरी में रखकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई। शाम को बेलवासी को खोजते हुए उसके परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचकर पहचान किया। वह एक बेटा और तीन बेटों की मां थी। इसीक्रम में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाने के मीरपुर गांव निवासी सुनीता देवी (40) पत्नी रामशीष शनिवार की सुबह घर के पास कोई काम कर रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गई। सुनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें