फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल चकमार्ग पर कब्जा, अन्यत्र बिछाया जा रहा खडंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास खंड जहानागंज के सेवटा गांव के प्रधान पर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा के साथ ही शौचालय निर्माण में भी खेल किए जाने की शिकायत सामने आयी है। इतना ही नहीं शिकायत कर्ता का यह भी आरोप है कि मूल चकमार्ग पर प्रधान परिवार के लोगों का कब्जा है और अब दूसरे स्थान पर चकमार्ग के नाम पर खडंजा बिछाने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चकमार्ग संख्या 620 पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इन अवैध कब्जे को हटवाये जाने के बजाय ग्राम प्रधान दूसरे स्थान ने चकमार्ग बनाने की कवायद कर रहे है। प्रधान द्वारा नये स्थान पर चिन्हित चकमार्ग पर खडंजा लगाने की कवायद भी शुरू करा दी गई है। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि प्रधान ग्राम समाज की भूमि से मिट्टी का अवैध खनन भी करा रहा है। इतना ही नहीं शौचालय निर्माण के नाम पर भी गांव जम कर खेल हुआ है। प्रधान द्वारा घर परिवार के लोगों के नाम से ही शौचालय एलाट करा कर लाखों का वारा-न्यारा किया गया है। जिलाधिकारी को दिए पत्रक में गांव निवासी अभयानंद पांडेय पुत्र देवेंद्र नाथ पांडेय ने यह आरोप लगाते हुए प्रधान के खिलाफ जांच करा कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें