फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील को लेकर प्रधान और प्रधानाध्यपिका आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। तहसील क्षेत्र के छग्गनपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मिड-डे मील भोजन में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जानकारी लेने पहुंचे प्रधान और प्रधानाध्यापिका में नोकझोंक और मारपीट की नौबत आ गई। ग्रामीणों मिड-डे मील को लेकर एसडीएम फूलपुर के पास पहुंचे। एसडीएम ने टीम बनाकर तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, कटरा कोटिया के ग्राम प्रधान बालकिसुन ग्रामसभा स्थित छग्गनपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को दिन में एक बजे पहुंचे। बच्चों के लिए बन रहे भोजन को देखा। रसोइया उर्मिला से पूछा कि क्या सब्जी बनी है। रसोइए ने कहा कि प्रधानाध्यापिका ने जो दिया है, वही बना है। 65 बच्चों के लिए दो फूलगोभी और दो सौ ग्राम मटर आई है। वही बनाया है। इसकी जानकारी लेने प्रधान प्रधानाध्यापिका के पास पहुंचे। आरोप है कि अभी दोनों के बीच बातचीत हो रही थी कि प्रधानाध्यापिका के दो पुत्र भी वहां पहुंचे। आरोप है कि प्रधान के साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। शोर मचाने पर गांव के ग्रामीण पहुंचे और बीचबचाव किया। इसके बाद ग्रामीण तहसील मुख्यालय फूलपुर पहुंचे। वहां सांसद नीलम सोनकर भी कंबल वितरण के लिए आई थीं। एसडीएम के साथ ग्रामीणों की शिकायत सुनी। एसडीएम ललित कुमार ने तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराने की बात कही है। वहीं, प्रधान ने लिखित तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें