फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे की जमीन पर अवैध कब्जा, निर्माण रोकने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बिट्ठल घाट प्रबंध कमेटी के लोगों ने गुरुद्वारे की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा जबरन नया निर्माण कराए जाने को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण को रोके जाने की गुहार लगाई है। कमेटी के सतनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरुप्रीत सिंह, बेचू सिंह ने बताया कि हम सभी लोग पहले जिलाधिकारी को गुरुद्वारे की चाभी सौपने गए, लेकिन जिलाधिकारी के न रहने के कारण चाभी नहीं सौपे। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि 1872 के बंदोबस्त में गाटा संख्या-438 नंबर रकबा 1.133 कड़ी है। जिस पर मंडलायुक्त द्वारा स्थगन आदेश भी है। इसके बावजूद भी भू माफियाओं द्वारा गुरुद्वारे की जमीन पर जबरन नया निर्माण कराए जाने के साथ ही गुरुद्वारे जाने वालों को डराया और धमकाया जा रहा है। गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने निर्माण पर रोक लगाए जाने की एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें