फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से फेरीवाले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी/बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर मोड़ के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फेरीवाले की मौत हो गई। जबकि इसी थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ गांव के पास पैदल स्कूल जा रही छात्रा अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा। मृत उबैस (22) पुत्र फैय्याज मेरठ शहर के इस्लामपुरा मुहल्ले का निवासी था। वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता था और गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़ा बेचता था। शनिवार की सुबह उबैस अपनी बाइक पर कपड़ा लादकर बेचने जा रहा था। जैसे ही वह मुबारकपुर मोड़ पर पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उबैस को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह मा-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी। इसीक्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी गांव निवासी रीना (14) पुत्री मुखई शनिवार की सुबह पैदल स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ गांव के पास पहुंची कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें