लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया बाजार में स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में बुधवार को 15 हजार रुपये जमा करने पहुंचे वृद्ध को झांसा देकर तीन ठग उसका 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों ठगों को गिरफ्तार कर ली। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए जाने वालों में राजेश मौर्य बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर, मंतेश्वर राय रौनापार थाना क्षेत्र के चक्की हाजीपुर और अंगद यादव मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव का निवासी है। सीओ के मुताबिक पीड़ित लालचंद मौर्य पुत्र रघुनाथ रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव के निवासी हैं। लालचंद बुधवार को ग्रामीण बैंक करखिया में 15 हजार रुपये जमा करने गए थे। बैंक परिसर में ही लालचंद को यह तीनों ठग मिल गए। ठगों ने कहा कि हमको रुपये भेजना आवश्यक है। इसलिए लालचंद अपने खाते में जमा कर दें और इसे मैं अपने खाते में ट्रांसफर करा दूंगा। इतना कहकर ठग लालचंद को नोट का बंडल थमाया और कहा कि यह एक लाख रुपये है। लालचंद ठगों का रुपये अपने हाथ में थाम लिया। इस दौरान एक ठग लालगंज का पंद्रह हजार रुपये उसके खाते में जमा करने के लिए लिया और धीरे से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद अन्य दोनों ठग भी रफूचक्कर हो गए। जबकि लालचंद उनका रुपया अपने हाथ में लिए खड़ा रहा। काफी देर तक ठगों के न आने पर जब वह हाथ का बंडल देखा तो ऊपर पांच सौ की नोट थी। जबकि अंदर सिर्फ कागज का टुकड़ा था। ठगी का शिकार लालचंद बैंक में ही शोर मचाते हुए ठगों को खोजने लगा। उनके न मिलने पर रौनापार थाने में तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन तीनों को गिरफ्तार कर ली।