फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन का बड़े बाबू बता कर रहा था ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास भवन में बड़े बाबू बताकर लोगों को लैपटाप देने के नाम पर चार से पांच हजार रुपये की ठगी करने वाला जालसाज मंगलवार को विकास भवन के पास से पकड़ लिया गया। लोग उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित सतीश कुमार शहर के रैदोपुर मुहल्ले के निवासी हैं। सतीश के मुताबिक एक व्यक्ति पांच दिन पूर्व उन्हें मिला और अपने आप को विकास भवन का बड़े बाबू बताया। जालसाज ने कहा कि सपा सरकार में दिया गया तमाम लैपटाप अभी भी विकास भवन में रखा हुआ है। दबाकर रखे गए इन लैपटाप को अब बेचा जा रहा। जालसाज ने सतीश को लैपटाप देने के बहाने चार हजार रुपये का चुना लगाकर फरार हो गया। तभी से सतीश ठग को लगातार खोज रहे थे। मंगलवार की दोपहर रोडवेज के पास से सतीश का परिचित उक्त ठग को बाइक पर लिफ्ट देकर विकास भवन छोड़ने जा रहा था। बाइक पर बैठने के बाद ठग ने परिचित से भी पांच हजार रुपये में लैपटाप देने की बात कही तो उसने सतीश को बताया। ठग के मिलने की सूचना पाते ही सतीश अपने लोगों के साथ विकास भवन पहुंचा। ठग की पहचान कर उसे दबोच लिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग ठग की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी अजय कुमार यादव ने बताया कि उसे हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें