फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाच को लेकर बराती-घराती में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपार गांव में बुधवार की रात आई बारात में नाच को लेकर घराती और बराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दूल्हा सहित करीब एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई, जबकि आधा दर्जन वाहनों के शीशे टूट गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग भाग गए। पुलिस की मौजूदगी में सिंदूरदान हुआ और लड़की विदा हो गई। चांदपार गांव निवासी अंजना पुत्री स्व. पल्टन राम की शादी रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया रुस्तम सराय गांव निवासी अरविंद पुत्र स्व. सहदीन राम से तय थी। बुधवार की रात करीब आठ बजे अरविंद बारात लेकर अंजना के घर पहुंचा। करीब नौ बजे परछन शुरू हुआ। इस दौरान नाच को लेकर घराती और बरातियों में मारपीट होने लगी। बीच बचाव करने में दुल्हा अरविंद सहित दोनों तरफ के करीब एक दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जबकि बारात लेकर आए आधा दर्जन वाहनों के शीशे आदि टूट गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बराती बगैर शादी किए ही वापस जाने की जिद करने लगे। जबकि दुल्हा शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दोनों पक्ष के ज्यादातर लोग फरार हो गए। सिर्फ इनके नात रिश्तेदार ही मौके पर बचे। विवाद होने की वजह से किसी ने भोजन तक नहीं किया। पुलिस की मौजूदगी में अन्य रस्मों को छोड़ सिर्फ सिंदूरदान हुआ और रात करीब 11 बजे दुल्हन लेकर बारात विदा हो गई। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि विवाह संपन्न हो गया। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई, ना ही किसी ने तहरीर ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें