फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वृद्ध की उतराई मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता वृद्ध की कस्बे के कटरा मुहल्ले में स्थित खजुआ पोखरे में रविवार की सुबह लाश मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत वृद्ध एकराम उर्फ लड्डूू (60) नगर पालिका मुबारकपुर के कटरा बलुआ मुहल्ले का निवासी था। पांच पुत्र और छह पुत्रियों का पिता एकराम का कुछ समय से दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। परिवार के लोग दवा करा रहे थे। गुरुवार को एकराम घर से कहीं के लिए निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे ही थे कि रविवार की सुबह उसकी लाश घर से थोड़े दूर पोखरे में उतराई मिली। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव की पहचान करवाकर घर वालों को सूचना दी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें