फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए ने भरे सात नमूने, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को जिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर सात नमूने भरे गए। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। दुकानदार धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरा कर फरार हो गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों औक कर्मचारियों ने शुक्रवार को छापेमारी की। भंवरनाथ पर रामनिहोर की दुकान से मिल्ककेक, विजय की दुकान से छेना और अजय कुमार की दुकान से छेने का सैंपल भरा गया। इसके बाद टीम जीयनपुर में गई। व्यापारियों में हड़कंप मच गया और दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। रामलखन की दुकान से गुलाबजामुन, पकवा इनार स्थित सुभाष की दुकान से बेसन के लड्डू और जुनैदगंज में दीनदयाल की दुकान से खोये का सैंपल लिया गया। मद्धेशिया मिष्ठान भंडार उकरौरा से छेने का सैंपल भरा गया। बागखालिस बाजार, बिलरियागंज में भी छापेमारी की गई। अचानक छापे की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। मालटारी, लाटघाट, अजमतगढ़ आदि बाजारों में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को सात नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रचयोगशाला भेजा जाएगा। दीवाली पर मिलावटी सामान नहीं बिकने दिया जाएगा। कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें