फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश गिरफ्तार, एटीएम, बाइक और चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । देवगांव कोतवाली पुलिस रविवार की दोपहर लालगंज कस्बे में भीरा मोड़ के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से विभिन्न बैंक का एटीएम कार्ड, बाइक और चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह धोखे से लोगों को एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकाल लेता है। यह बदमाश आजमगढ़ के अलावा वाराणसी जिले के कई क्षेत्रों में घटना को अंजाम दे सका। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अली अहमद पुत्र स्व. इद्रीश है। वह जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के अमहित गांव का निवासी है। सीओ ने बताया कि अली अहमद रविवार की दोपहर लालगंज कस्बे में भीरा चौराहे पर लगे एटीएम मशीन के पास खड़ा था। उधर से गुजर रहे कोतवाल देवगांव कुमुद शेखर सिंह की नजर अली अहमद पर पड़ी तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें