फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलालों ने एआरटीओ के लिपिक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में स्थित एआरटीओ दफ्तर में सोमवार की दोपहर अधूरी फाइल पास न करने पर हुई लिपिक की पिटाई का मामला दूसरे दिन मंगलवार को भी गरम रहा। दफ्तर के अधिकारी और कर्मचारी काम ठप कर अधिकारी नेतृत्व की बाट जो रहे थे। जबकि दूर-दराज से आए लोग कार्य ना होने से मायूस दिखे। दोपहर को एआरटीओ के नेतृत्व में कार्यालय के लोग सिधारी थाने पहुंचकर शिकायत की। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर सभी लोग शांत हुए। लगातार दो दिनों से कामकाज ठप होने से सरकार का करीब लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। एआरटीओ आरएन चौधरी के मुताबिक सोमवार को वर्ष 2018 के अंतिम दिन दफ्तर में व्यस्तता ज्यादा थी। लोग कामकाज निपटाने में लगे हुए थे। दोपहर करीब एक बजे एक दलाल किस्म का व्यक्ति कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक किशुन के यहां पहुंचा और वाहन ट्रांसफर से जुड़ी अधूरी फाइल को पास करने की जिद करने लगा। किशुन ने अधूरी फाइल पास करने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर कहासुनी होने पर भीड़ जुट गई। बातचीत के दौरान और कई दलाल जुट गए और वरिष्ठ लिपिक को लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट की घटना के बाद कर्मचारी काम ठप कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। एआरटीओ ने बताया कि मंगलवार को जब वह दफ्तर में पहुंचे तो पता चला कि कामकाज आज दूसरे दिन भी ठप है। लोगों की मांग के आधार पर घटना के संबंध में सिधारी थाने में तहरीर दे दी गई है। एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि वर्ष 2018 के अंतिम और 2019 के पहले दिन एआरटीओ दफ्तर में कामकाज ठप होने से लाखों रुपये मूल्य का राजस्व प्रभावित हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सिधारी चंद्रभाष्कर द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें