फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से आटो पलटा, चार महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के पास सोमवार की देर शाम अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से आटोरिक्शा सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़कर पलट गया। आटोरिक्शा में सवार चार महिलाएं घायल हो गई। सभी को सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घायल महिलाओं में सुशीला देवी (50) पत्नी राजमन, शारदा देवी (45) पत्नी अशोक, सुरेखा (30) पत्नी रामसकल और निरछला (30) पत्नी लक्ष्मण का नाम शामिल है। यह सभी पवई थाना क्षेत्र के नूनटा ओरल गांव के निवासी हैं। सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रही थी। रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें