फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष आवास से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव का शहर कोतवाली क्षेत्र के अतलस पोखरा क्षेत्र में आवास है। मूल रूप से वे महराजगंज थाना क्षेत्र के तोनारी गांव की रहने वाली है। उनके ददिया सास की गत दिनों मृत्यू हो गई थी, जिसके चलते पूरा परिवार गांव गया हुआ था। अतलस पोखरा स्थित आवास पर ताला बंद था। इस बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाया और बंद घर का ताला तोड़ कर अंदर घूसे और लाखों के जेवरात व अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार की शाम वे वापस लौटी तो घटना की जानकारी हुई। चोरी की तहरीर शहर कोतवाली में दे दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव के ससुर हवलदार यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें