फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे के लिए वाराणसी जाएगी पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर आठ वर्षीय बालिका के साथ फेरी लगाकर सूप बेचने वाले एहसान पुत्र इस्लाम द्वारा बलात्कार किए जाने के मामले में पुलिस आरोपी को सजा दिलाने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है। इसके पीछे पुलिस का तर्क है कि जिस प्रकार की हैवानियत एहसान द्वारा की गई है। एहसान को खुले में रखना अन्य के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस की तरफ से पीड़ित बच्ची और आरोपी एहसान का डीएनए टेस्ट के लिए सेंपल लेकर भेज दिया गया। पीड़िता का डिजिटल एक्सरे करने के लिए जिले में एक भी रेडियोलाजिस्ट न होने की वजह से उसे डिजिटल एक्सरे के लिए वाराणसी भेजा जाएगा। हालांकि पुलिस उसके हालत में सुधार की बाट जोह रही है। उधर मामला पास्को एक्ट के तहत होने की वजह से पुलिस इस मामले में फूंक-फूंककर कदम रख रही है। आरोपी को सजा दिलाने संबंधी किसी भी बिंदु की कार्रवाई पूरी करने से नहीं चुक रही। अधिकारियों का दावा है कि घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। साथ ही विवेचना शुरू करते हुए साक्ष्य और सबूत इकट्ठा किया जा रहा। तैयारी इस प्रकार की हो रही कि डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आते ही आरोपी के विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया जाए। ताकि सुनवाई के दौरान आरोपी को जल्द से जल्द सजा सुनाई जाए। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि दो सप्ताह के भीतर इस मामले में जांच पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत कर दी जाएगी। ताकि मुकदमे की सुनवाई और आरोपी को सजा दिलाने में कोई देर न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें