मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के देवरिया खालसा सर्किल में तैनात सहायक चंकबंदी अधिकारी रोहित राम के खाते से साइबर अपराधियों ने लगभग 57 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित सहायक चकबंदी अधिकारी ने इस मामले में शुक्रवार को मुबारकपुर थाने में साइबर अपराधी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। तहरीर में एसीओ ने बताया कि दस दिन पूर्व मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने एटीएम और पैन नंबर मांगा। अगले ही दिन उनके सेंट्रल बैंक के खाते से 56874 रुपये निकल गए। इतना ही नहीं सात फरवरी को उनक खाते में बीएमपीए नाम की वेबसाइट से 20 हजार रुपये आए, जिसे पांच-पांच हजार कर चार बार में निकाल लिया गया। साइबर अपराधी के इन सभी कवायद की मोबाइल पर मैसेज आने पर घटनाक्रम की जानकारी हुई। 13 फरवरी को पुन: एक नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि वोडाफोन वाला नंबर बंद कर दो नहीं तो जेल चले जाओगे। इसके पश्चात शुक्रवार को वह मुबारकपुर थाने पर पहुंचे और अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ तहरीर दी।